चलते-चलते अचानक रुक गई ननि की लिफ्ट,फंसे रहे इंजीनियर

सतना : नगर निगम सतना कार्यालय में मंगलवार की दोपहर उस वक्त हडक़ंप मच गया जब वहां पर लगी लिफ्ट चलते चलते अचानक रुक गई. लिफ्ट में एक इंजीनियर और एक कर्मचारी फंस गए. सुचना मिलने पर मौके पर पहुंचे टेक्नीशियन ने कड़ी मशक्कत करते हुए किसी तरह दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला.प्राप्त जानकारी के अनुसार हर रोज की तरह मंगलवार को भी नगर निगम कार्यालय के पदस्थ कर्मचारी प्रथम व द्वितीय तल पर जाने के लिए वहां पर लगी लिफ्ट का प्रयोग कर रहे थे. इसी कड़ी में ननि में पदस्थ एक इंजीनियर और एक कर्मचारी भी लिफ्ट में चढ़ गए.

लेकिन दोनों की सांसे उस वक्त टंग गईं जब चलते चलते लिफ्ट अचानक रुक गई. पहले तो उन्होंने सोचा कि बिजली के आने जाने की वजह से ऐसा हुआ होगा. लेकिन कुछ देर बाद भी जब लिफ्ट वहीं पर फंसी रही तो उनकी चिंता बढऩे लगी. वहीं कुछ देर बाद नगर निगम के अन्य कर्मचारियों को भी घटना के बारे में जानकारी मिल गई. जिसे देखते हुए आनन-फानन में फोन कर लिफ्ट के टेक्नीशियन को फौरन तलब किया गया.

सूचना मिलने पर नगर निगम कार्यालय पहुंची टेक्नीशियन की टीम ने खामी को खोजने का प्रयास शुरु किया. कुछ देर तक कड़ी मशक्कत करने के बाद टेक्नीशियन टीम को सफलता मिल गई और लिफ्ट में फंसे इंजीनियर और कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बाहर आने पर दोनों ने राहत की सांस ली. कुछ देर बाद जब स्थिति सामान्य हो गई तो नगर निगम के कर्मचारियों ने यह कहते हुए चुटकी भी ली कि लिफ्ट का कोई भरोसा नहीं होता है. विश्वासनीय साधन होने के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य के लिए सीढ़ी का प्रयोग ही करना चाहिए.

Next Post

विमान ईंधन के दाम तीन प्रतिशत से ज्यादा बढ़े

Wed Oct 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार से विमान ईंधन की कीमतों में तीन प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी की । देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, आज से दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत 3,053.61 रुपये (3.37) प्रतिशत […]

You May Like

मनोरंजन