पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को दी विदाई

सीहोर. जिले में पुलिस विभाग से शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्त होने पर समारोह में उन्हें सम्मानित कर विदाई दी. एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को उपहार, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं प्रमाण पत्र दिए. इस मौके पर एएसपी सुनीता रावत, सीएसपी डॉ अभिनंदना शर्मा, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, सूबेदार अजय भिरे, राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों में चैन सिंह रघुवंशी, हरिनारायण वर्मा, भंवरलाल वर्मा, अमृतलाल पारोचे, तेजराम अहिरवार, पुरुषोत्तम पाठक, हरेंद्र सिंह, मोहम्मद फारुख खान, सुरेन्द्र शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, परशुराम सिंह शामिल है.

 

Next Post

व्यक्ति को कभी जीवन में अभिमान नहीं करना चाहिए: जगद्गुरू

Tue Feb 3 , 2026
सीहोर। नपा के समीपस्थ चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर के तत्वाधान में जारी सात दिवसीय भागवत कथा के छठवें दिवस गोवर्धन महोत्सव एवं 56 प्रकार के भोग लगाए गए. मंगलवार को कथा के पहले चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में पांच कन्याओं का सर्व जातीय निशुल्क विवाह उत्सव सुबह दस बजे […]

You May Like