गौशाला में तेंदुए की दस्तक: बीमार मवेशी को उठा ले गया, सीसीटीवी में कैद घटना से ग्रामीणों में दहशत

पठारी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भाल-बामौरा स्थित गौशाला में तेंदुए के घुस आने से हड़कंप मच गया. तेंदुआ गौशाला से एक बीमार मवेशी को उठाकर ले गया. पूरी घटना गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है.

ग्रामीणों के अनुसार पिछले दिनों ग्राम जाजोंन के एक घर में घुसकर गाय के बछड़े को भी शिकार बन चुका है जिसको लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना भी दी थी लेकिन आज तक वन

विभाग के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई पिछले चार महीनों से क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुआ अब तक कई मवेशियों एवं अन्य जानवरों का शिकार कर चुका है. खेतों में काम कर रहे किसानों से भी उसका आमना-सामना हो चुका है, जिससे किसानों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है. घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने एवं क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता.

 

Next Post

पिता–पुत्र की सियासत: गुना से दिल्ली तक गूंजा सियासी संदेश, जयवर्धन का वीडियो चर्चा में

Fri Jan 2 , 2026
गुना। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा हाल ही में आरएसएस के संगठनात्मक ढांचे की प्रशंसा किए जाने के बाद अब उनके पुत्र और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। जयवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तेवर भरा वीडियो साझा करते हुए विरोधियों को कड़ा संदेश दिया […]

You May Like