पिता–पुत्र की सियासत: गुना से दिल्ली तक गूंजा सियासी संदेश, जयवर्धन का वीडियो चर्चा में

गुना। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा हाल ही में आरएसएस के संगठनात्मक ढांचे की प्रशंसा किए जाने के बाद अब उनके पुत्र और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। जयवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तेवर भरा वीडियो साझा करते हुए विरोधियों को कड़ा संदेश दिया है।

पूरा मामला 27 दिसंबर को शुरू हुआ, जब दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पुरानी तस्वीर साझा की। इस

तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी नजर आ रहे हैं, जिसमें नरेंद्र मोदी जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने इस पर टिप्पणी करते हुए लिखा था- यह बहुत ही प्रभावशाली तस्वीर है। किस प्रकार का जमीनी स्वयंसेवक और भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बना। यह संगठन की ताकत को दिखाता है। उनके इस पोस्ट को राजनीतिक गलियारों में संघ की कार्यप्रणाली की दुर्लभ प्रशंसा के तौर पर देखा गया। पिता द्वारा संघ की तारीफ किए जाने के

बाद मचे सियासी घमासान के बीच जयवर्धन सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह का एक वीडियो साझा किया, जिसके बैकग्राउंड में फिल्म ‘राजनीति’ के दमदार डायलॉग सुनाई दे रहे हैं। जयवर्धन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- सुना है आज समंदर को बड़ा गुमान आया है, उधर ही ले चलो कश्ती जहां तूफान आया है।

वीडियो के जरिए विरोधियों पर निशाना

जयवर्धन द्वारा साझा किए गए वीडियो में जो डायलॉग सुनाई दे रहे हैं, वे सीधे तौर पर राजनीतिक विरोधियों पर प्रहार करते प्रतीत होते हैं। वीडियो में कहा जा रहा है- बौखला गए हैं, खलबली मच गई है… सिंगल प्वाइंट एजेंडा है कि कैसे हमारी एकता तोड़े। बेबुनियाद आरोप, मनगढ़ंत स्कैंडल्स और खुद खोद-खोद कर कीचड़ उछाल रहे हैं हम पर। मगर आसमान में थूकने वाले को शायद ये पता नहीं है कि पलट कर थूक उन्हीं के चेहरे पर गिरेगा। करारा जवाब मिलेगा… ।

 

 

Next Post

गाम्बिया में प्रवासी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

Fri Jan 2 , 2026
बंजुल, 02 जनवरी (वार्ता) गाम्बिया के उत्तरी तट के पास बुधवार की आधी रात को एक नाव पलट गई, जिसमें कथित रूप से 200 से अधिक अवैध प्रवासी सवार थे। इस घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि 96 अन्य को बचा लिया गया। यह […]

You May Like