पिछले वित्त वर्ष में प्रमुख बंरगाहों से माल ढुलाई चार फीसदी बढ़ी

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) सरकार ने कहा है कि देश में बंदरगाहों को आधुनिक बनाने से कार्गो क्षमता तेजी से बढ़ रही है और इसी का परिणाम है कि पिछले वित्त वर्ष में 360 लाख टन से अधिक ढुलाइ हुई है।

पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में जहाज से माल ढुलाई 8190 लाख टन से ढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 8550 लाख टन हुई जो पहले वर्ष की तुलना में 4.3 प्रतिशत अधिक है।

प्रमुख बंदरगाहों में पहली बार पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण और दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण ने 1500 लाख टन कार्गो परिवहन का आंकड़ा पार किया जिससे समुद्री व्यापार और परिचालन उत्कृष्टता के प्रमुख केंद्रों के रूप में उनकी स्थिति मजबूत हुई। इस बीच, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण ने 73 लाख टीईयू परिवहन करके रिकॉर्ड बनाया, जो साल-दर-साल में 13.5 प्रतिशत की वृद्धि है।

मंत्रालय के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में देश के बंदरगाहों को सामूहिक रूप से बंदरगाह आधारित औद्योगिकीकरण के लिए 962 एकड़ भूमि आवंटित की गई जिससे 7,565 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। इसके अलावा, पट्टेदारों से भविष्य में आवंटित भूमि पर 68,780 करोड़ रुपये के निवेश की भी उम्मीद है। इस बदलाव में निजी क्षेत्र की भागीदारी महत्वपूर्ण रही है, जिसमें प्रमुख बंदरगाहों पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजनाओं में निवेश वित्त वर्ष 2022-23 में 1,329 करोड़ रुपये से तीन गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 3,986 करोड़ रुपये हो गया है, जो मजबूत निवेशक विश्वास को दर्शाता है।

Next Post

भारत ने 70 देशों के राजनयिकों को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी

Tue May 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) भारत ने 70 देशों के राजनयिकों को आज यहां ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पाकिस्तान द्वारा चलाये गये दुष्प्रचार का भी पर्दाफाश किया। एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय ने मंगलवार को यहां बताया कि रक्षा खुफिया एजेंसी के […]

You May Like