भारत ने 70 देशों के राजनयिकों को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी

नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) भारत ने 70 देशों के राजनयिकों को आज यहां ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पाकिस्तान द्वारा चलाये गये दुष्प्रचार का भी पर्दाफाश किया।

एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय ने मंगलवार को यहां बताया कि रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डी एस राणा ने भारत-पाकिस्तान संबंधों में नए मानदंड स्थापित करने वाले ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में नए युग के युद्ध में सैन्य श्रेष्ठता के माध्यम से भारत की शक्ति और राष्ट्रीय संकल्प का प्रदर्शन किया गया।

ले. जनरल राणा ने आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने की प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इन लक्ष्याें को हासिल करने के लिए थल सेना और वायु सेना के सटीक आपरेशन तथा जोरदार जवाब के बारे में चर्चा की।

बातचीत के दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी हथियारों की युद्ध प्रभावशीलता के साथ संयुक्तता और एकीकरण के माध्यम से हासिल समन्वित बल प्रयोग पर भी प्रकाश डाला गया।

उन्होंने पाकिस्तान के द्वारा चलाए जा रहे भारत विरोधी दुष्प्रचार अभियान और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता पर इसके प्रभाव का की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत ने इसका करारा जवाब दिया है।

Next Post

खुद पर यकीन हो तो नामुमकिन कुछ भी नहीं: धलाना

Wed May 14 , 2025
गया/पटना (वार्ता) केरल की मिट्टी में जन्मी 16 वर्षीय धलाना के. एस. की कहानी सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं बल्कि अटूट विश्वास और कभी हार न मानने वाले हौसले की मिसाल है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के मंच पर कलारीपयट्टू की इस योद्धा ने पिछले तीन सालों में दो […]

You May Like