कार ने ठेले वाले और 2 कारपेंटरों को कुचला, ड्राइवर गिरफ्तार

ग्वालियर। एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। घटना आनंदनगर रोड पर एक वाइन शॉप के सामने की है।

हादसे में अंडे का ठेला लगाने वाला एक युवक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें चालक कार से निकलकर भागता हुआ दिख रहा है।

 

घायल हुए धर्मेंद्र रजक ने बताया कि वह अंडे का ठेला लगाता है। टक्कर से उसके सिर में करीब सात टांके आए हैं और ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धर्मेंद्र अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं, उनकी पत्नी रीमा दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और उनके दो बच्चे हैं।

अन्य घायलों में रामाजी की पुलिया निवासी कारपेंटर साबिर खान और इरफान खान हैं। ये दोनों पड़ोस में हो रही शादी में बारातियों को नाश्ता बांट रहे थे। इस हादसे में साबिर की कमर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि इरफान की पसली और पेट में चोट लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने वाली कार में एक महिला सहित करीब पांच लोग सवार थे और सभी नशे में थे। हादसे के बाद कार चालक ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। मौका पाकर उसमें सवार महिला और अन्य लोग वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार और उसके चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

Next Post

यति नरसिंहानंद ने गांधीजी के खिलाफ उगला 'जहर', गोडसे को बताया बलिदानी

Sun Mar 29 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर पहुंचे यति नरसिंहानंद ने महात्मा गांधी के खिलाफ आज विवादित बयान दिया है। उन्होंने गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को बलिदानी बताया। नरसिंहानंद ने यहां गोडसे का मंदिर बनाने की भी मांग की। यति नरसिंहानंद आज रविवार को यहां दौलतगंज में हिंदू महासभा के ऑफिस में पहुंचे थे। […]

You May Like