इंडिगो का नया कार्यालय गुरुग्राम के सेक्टर 29 में बनेगा, जमीन अधिग्रहण की दी जानकारी

नयी दिल्ली, 18 मार्च (वार्ता) देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो का नया कार्यालय गुरुग्राम के सेक्टर-29 में बनेगा।

इंडिगो की प्रवर्तक कंपनी इंटरग्लोबल एविएशन ने बुधवार को शेयर बाजारों को बताया कि उसे सेक्टर-29 में जमीन अधिग्रहण के लिए हरियाण शहरी विकास प्राधिकरण से अभिरुचि पत्र प्राप्त हो चुका है। शेष राशि के भुगतान पर आवंटन पत्र जारी किया जायेगा।

कंपनी ने बताया कि 18,049.18 वर्ग मीटर जमीन पर कंपनी का कार्यालय बनेगा और वर्तमान में अलग-अलग जगहों पर मौजूद सभी कार्यालयों को एक ही परिसर में लाया जायेगा।

कंपनी का पंजीकृत कार्यालय इस समय दिल्ली के जनपथ स्थित थापर हाउस में है। कॉर्पोरेट कार्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में एमजी रोड पर सेक्टर-26 स्थित एम्मार कैपिटल टावर में है।

 

Next Post

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझोता गर्मियों तक अमल में आ जाएगा: ब्रिटेन की संसदीय समिति के अध्यक्ष लियाम बिरने

Wed Mar 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 मार्च (वार्ता) ब्रिटेन की संसद में जन प्रतिनिधियों के सदन हाउस ऑफ कामन्स की व्यवसाय एवं व्यापार संबंधी प्रवर समिति के अध्यक्ष लियाम डॉमिनिक बिरने ने बुधवार को भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (भारत-ब्रिटेन सीईटीए) के ‘गर्मियों’ के सीजन तक प्रभावी कर […]

You May Like