इंदौर: शहर में 15 दिन सूखा रहने के बाद बुधवार शाम से बारिश का दौर शुरू हुआ. हालांकि शहर के उत्तर पूर्व में दोपहर में थोड़ी बारिश जरूर हुई थी. रात करीब 8 बजे के बाद से शहर में झमाझम बरसात शुरू हुई.अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र और दक्षिण पश्चिम मानसून का एक सिस्टम ओर सक्रिय हुआ है.
यही कारण है कि पिछली डोल ग्यारस के बाद आज श्राद्ध पक्ष की एकादशी को बारिश का दौर शुरू हुआ. शहर में करीब 15 दिन के बाद बारिश हो रही है. एक अनुमान के अनुसार दो घंटे में करीब 1.5 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका था. इस तरह शहर में बारिश का आंकड़ा सामान्य बारिश 36 इंच के करीब पहुंच गया है.
तालाबों में पानी आने की उम्मीद
आज की बारिश से शहर के पूर्वी क्षेत्र के तालाब में पानी आने की उम्मीद की जा रही है. पूर्वी क्षेत्र में हो ज्यादा तेज बारिश होना बताया जा रहा है. शहर के बड़े बिलावली , छोटे बिलावली, पिपलिया पाला, लिंबोदी खाली पड़े है। आज बारिश होने से उक्त तालाबों के भरने की उम्मीद जागी है.
