अमृतसर में ठाकुर द्वारा मंदिर में हुआ विस्फोट, कोई हताहत नहीं

अमृतसर, 15 मार्च (वार्ता) पंजाब में अमृतसर के खंडवाला इलाके में शुक्रवार देर रात ‘ठाकुर द्वारा मंदिर’ पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा विस्फोट करने से इलाके में दहशत फैल गयी।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत भुल्लर ने शनिवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने ठाकुरद्वारा मंदिर पर विस्फोटक फेंका। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि कुछ शीशे टूट गए।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस आयुक्त ने आशंका जताया कि इस घटना के पीछे राज्य की शांति भंग करने के पीछे पाकिस्तान की साजिश हो सकती है।

Next Post

साहिब सिंह वर्मा के सपनों की दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध : रेखा गुप्ता

Sat Mar 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 मार्च (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हम मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के सपनों की दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्रीमती रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि […]

You May Like