हत्या करने के इरादे से पिता-पुत्र पर चाकू से वार

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत जलशोधन के पास सोमवार शाम हत्या करने के इरादे से बदमाश ने पिता-पुत्र पर चाकू से वार कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक भारत वंशकार 55 वर्ष निवासी आजाद नगर गोकलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी है।

सोमवार को वह अपने परिवार के साथ जलशोधन के पास सब्जी बाजार से सब्जी खरीदने आया था शाम लगभग 4-15 बजे रांझी करौंदी निवासी शंकर सेन जिससे उसकी रंजिश चल रही है, विवाद करने लगा जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर चोट पहुंचा दी। उसका बेटा आदेश वंशकार बीच बचाव करने लगा तो शंकर सेन ने जान से मारने की नियत से बेटे आदेश वंशकार 22 वर्ष के कमर में वायें तरफ चोट पहॅुचा दी तथा भाग गया।

Next Post

कार सवारोंं ने ट्रक से चुराया 50 लीटर डीजल

Tue Dec 30 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी वायपास स्थित गौरीशंकर धर्मकांटा में खड़े ट्रक से कार सवार चोरों ने 50 लीटर डीजल चुरा लिया।पुलिस ने बताया कि जुगल किशोर पटेल 33 वर्ष निवासी आईटीआई चुंगी नाका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गौरीशंकर धर्मकांटा में मैनेजर का काम करता है. उसके ट्रक […]

You May Like