रेलवे स्टेशन से पंजाब की महिलाओं से मिला मादक पदार्थ

उज्जैन। ट्रेन के माध्यम से मादक पदार्थ डोडाचूरा उज्जैन तक लेकर पहुंची पंजाब की दो महिलाओं को जीआरपी की टीम ने पकड़ा है। उनके पास मौजूद पिट्ठू और ट्रॉली बैग में 75 किलो मादक पदार्थ भरा मिला। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्लेटफार्म पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीआरपी टीम को चेकिंग के दौरान जानकारी मिली थी कि प्लेटफार्म नंबर 8 पर दो महिलाएं खड़ी है जिनके पास बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ है। उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह कुशवाहा ने टीम के साथ घेराबंदी की ओर महिलाओं को मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पकड़ा गया। उनके पास ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग था जिसकी तलाशी लेने पर उसमें डोडा चूरा भरा होना सामने आया। महिलाओं को थाने लाया गया जहां मादक पदार्थ का वजन करने पर 75 किलो मिला। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों महिलाएं पंजाब के लुधियाना की रहने वाली परमिंदर कौर पति जगतार सिंह 36 वर्ष और जसविंदर कौर उर्फ किंदर पति बलविंदर कौर 47 वर्ष है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है शनिवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया। दोनों से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां से लेकर आई थी और कहां जा रही थी उनकी ट्रेन ट्रैवलिंग हिस्ट्री भी पता की जा रही है। बरामद किया गया डोडा चूरा 2 लाख कीमत का है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह कुशवाह, आरक्षक राहूल राजपूत, रवि बघेल, राजेश पाटीदार, करतार यादव, महिला रक्षण शिल्पा मोगिया, मोनिका श्रीवास्तव का सहयोग रहा।

Next Post

नेशनल लोक अदालत में 1.72 लाख मामलों का समझौता, 964.99 करोड़ की राशि पर बनी सहमति

Sat Sep 12 , 2026
जबलपुर। मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन तहसील न्यायालयों से लेकर जिला न्यायालयों और जबलपुर, इंदौर व ग्वालियर स्थित हाईकोर्ट की पीठों तक किया गया। प्रदेशभर में 1427 खंडपीठों का गठन हुआ, जिनमें हाईकोर्ट के लिए 7 और जिला व तहसील स्तर पर 1420 खंडपीठ […]

You May Like