भोपाल। सागर में अवैध शराब मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। जांच का उद्देश्य पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से पड़ताल कर घटना के कारणों, तथ्यों और जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण करना है।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद दिलीप कुमार ने सागर संभाग के आयुक्त के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है। वहीं इरशाद वली को सागर संभाग का आईजी बनाया गया है और उन्होंने भी जिम्मेदारी ग्रहण कर ली है।
सरकार के स्तर पर हुए इन प्रशासनिक बदलावों और न्यायिक जांच के आदेश को सागर शराब कांड में जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि गंभीर मामलों में लापरवाही या अनियमितता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
