आज लॉन्च होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, सीएम डॉ यादव और गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी

भोपाल। प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आज शुक्रवार से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होगी. भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी नई यात्री बसों को हरी झंडी दिखाएंगे. सेवा के जरिए यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन के साथ बेहतर कनेक्टिविटी देने का लक्ष्य रखा गया है. कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा दशहरा मैदान पहुंचे1 उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, चलित शौचालय और यातायात व्यवस्था की जानकारी ली. अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए गए.

-जीपीएस से कंट्रोल रूम में दिखेगी बस की लोकेशन

नई बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीपीएस और पैनिक बटन की सुविधा रहेगी. जीपीएस के माध्यम से कंट्रोल रूम से बसों की लाइव लोकेशन देखी जा सकेगी. आपात स्थिति में यात्री पैनिक बटन का उपयोग कर सकेंगे. बस चालकों को सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के साथ सुरक्षा मानकों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है.

-2031 तक 15 हजार बसों का लक्ष्य

सरकार ने वर्ष 2031 तक प्रदेश में बसों की संख्या बढ़ाकर 15 हजार करने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए हर साल 2500 से 3000 नई बसें शामिल की जाएंगी. चालकों के प्रशिक्षण के लिए इंदौर और छिंदवाड़ा में आईडीटीआर सेंटर संचालित हैं. इसके अलावा पांच रीजनल और 22 जिला स्तरीय ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे.

 

 

Next Post

मुश्ताक खान से आखिरी मुलाकात को याद कर भावुक हुए राजपाल यादव, अनुपम खेर ने बताई आखिरी कॉल

Fri Sep 25 , 2026
Mushtaq Khan Death: मुंबई, दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। एक्टर राजपाल यादव और अनुपम खेर ने उनके आखिरी पलों को याद करते हुए भावुक मैसेज शेयर किए हैं। हिंदी सिनेमा में अपनी खास एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में […]

You May Like