पालतू कुत्ते ने महिला के हाथ में दांत गड़ाकर मांस नोचा

ग्वालियर।एक रिश्तेदार के पालतू कुत्ते ने सीमा आदिवासी पत्नी मनोज आदिवासी पर हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब वह नाका चंदवानी स्थित एक रिश्तेदार के घर मिलने पहुंची थी। सीमा आदिवासी ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के कैसरबाग की निवासी हैं।

रिश्तेदार के पालतू कुत्ते ने सीमा आदिवासी के हाथ में दांत गड़ाकर मांस नोच लिया। हमले के दौरान मौजूद रिश्तेदारों ने महिला सीमा को कुत्ते से छुड़ाया और तत्काल इलाज के लिए जयारोग्य समूह के एक बिस्तर के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के पीएसएम विभाग के डॉक्टरों ने घायल महिला सीमा आदिवासी का इलाज शुरू किया।

Next Post

ज्ञानपीठ से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

Tue Dec 23 , 2025
रायपुर, 23 दिसंबर (वार्ता) हिंदी साहित्य के प्रख्यात रचनाकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल का मंगलवार को रायपुर एम्स में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। श्री शुक्ल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें दो दिसंबर को […]

You May Like