जिले में 94 हजार आवेदनों का किया निराकरण 

झाबुआ। शासन निर्देशानुसार 11 दिसंबर से प्रारंभ मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के समापन पश्चात्य 27 जनवरी को इंदौर मंें राज्य स्तरीय हितलाभ वितरण कार्यक्रम एवं जिले में भी अभियान के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों के जारी स्वीकृति अनुसार हितलाभ वितरण कार्यक्रम वार्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए गए। नगर पालिका के वार्ड क्र. 7 में स्थित रेन बसेरा में मुख्य मंत्री जनकल्याण अंतर्गत हितग्राही सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर नेहा मीना एवं नपा अध्यक्ष कविता सिंगार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। शासन के इस महत्वपूर्ण जन कल्याण अभियान में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों की टीम ने घर-घर जाकर चिह्नित योजनाओं में सर्वे किया एवं पाए गए पात्र हितग्राहियों के आवश्यक दस्तावेज आदि लेकर शिविर के माध्यम से लाभांवित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शिविरों में हितलाभ वितरित किए गए। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले में 450 से अधिक शिविरों का आयोजन कर लगभग 94 हजार आवेदनों का निराकरण कर 98 प्रतिशत प्रगति प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में राज्य स्तरीय कार्यक्रम इंदौर से प्रसारित मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी सहित, जनपद सदस्य, पंच एवं सरपंच तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

28 झाबुआ-4- हितग्राहियों को किया हितलाभा वितरित

Next Post

वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हैं अधिकारी-कर्मचारी

Tue Jan 28 , 2025
तीन साल में है तबादले का नियम, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान   नलखेड़ा, 28 जनवरी. शासकीय विभागों में तीन साल में स्थानांतरण करने का नियम है, लेकिन जिले में कई अधिकारी-कर्मचारी अपने विभागों में वर्षों से जमे हुए हैं. जो नियम के उल्लंघन की श्रेणी में आता है. इस […]

You May Like