
दमोह। शहर के मुर्शीद बाबा मैदान में हजरत अलाउद्दीन कव्वाली व इज्तेमाई निकाह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में धीरे बाबा द्वारा कव्वाली की प्रस्तुति दी जा रही है।
कव्वाली प्रोग्राम में पूर्व विधायक अजय टंडन, अध्यक्ष मानक पटेल, मनु मिश्रा, नौशाद खान के अलावा तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता और गणमान्य जन मौजूद हैं.
यह कार्यक्रम एक पार्षद द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। इज्तेमाई निकाह के तहत कई जोड़ों का निकाह एक साथ कराया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। कव्वाली की मधुर प्रस्तुति जी जा रही है। देर रात तक कार्यक्रम में लोगों की भीड़ जुटी रह रही हैं।
