
अनूपपुर। जिला चिकित्सालय अनूपपुर में 2 दिन पूर्व उपचार के दौरान बृद्धा की मौत हो गई थी लेकिन उसके घर -परिवार का पता नहीं लगा था। जिसकी वजह से पुलिस एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुक्तिधाम अनूपपुर में पूरे हिंदू रीति रिवाज से बृद्धा के शव को दफनाकर अंतिम संस्कार किया।
बताया गया कि 70 वर्षीय वृद्धा कलाबती उराव विगत 20 वर्षों से अधिक समय से अनूपपुर जिले के राजनगर में गोपाल पंडाल के पास रहते हुए भिक्षा मांग कर जीवन यापन कर रही थी जिसकी दो दिन पहले अचानक तबीयत खराब होने पर बिजुरी अस्पताल में चिकित्सक द्वारा प्रारंभिक उपचार कर बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया था इसी दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद आज सोननदी के किनारे स्थित मुक्तिधाम में कफन,फूल,अगरबत्ती अर्पित करते हुए हिन्दू रीति-रिवाज से दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया तथा ईश्वर से मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
