घुघरी सेंट्रल बैंक में संस्थापक सर सोराबजी पोचखानवाला की 144वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई

घुघरी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की घुघरी शाखा में 9 अगस्त को संस्थापक सर सोराबजी पोचखानवाला की 144वीं जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक जितेंद्र उइके, कैशियर अभिलेश झारिया, सोनाली मिश्रा, सतेंद्र यादव, बैंक स्टाफ, कियोस्क प्रतिनिधि एवं कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक जितेंद्र उइके ने बैंक की स्थापना, विकास यात्रा और संस्थापक के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सर सोराबजी के दूरदर्शी विचार और ईमानदारी, बैंकिंग क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कर्मचारियों से इन आदर्शों को कार्य में उतारने का आह्वान किया।

जयंती समारोह के दौरान बैंक के आदर्शों और सेवा भाव को दोहराया गया तथा सभी ने बैंक की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन केक काटकर और आपसी सद्भावना के माहौल में किया गया।

Next Post

टडा मे पंचायत भवन के लिए भूमिपूजन समारोह। 

Sat Aug 9 , 2025
सागर। पंचायत भवन न केवल स्थानीय प्रशासन का केंद्र हैं, बल्कि ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भरता और सामुदायिक सशक्तीकरण का आधार भी होते है। उक्त विचार पंचायत ग्रामीण एवं विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने देवरी विकासखंड की केसली के ग्राम टड़ा में पंचायत भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में व्यक्त किए।ग्राम टड़ा, […]

You May Like