
नीमच। चीताखेड़ा वन परी क्षेत्र में तेंदुए ने गाय के बछड़े को बनाया अपना शिकार, चीताखेड़ा नायन खेड़ी मार्ग पर स्थित रतन लाल मोहरा(माली) के कृषि भूमि पर गाय भेस बंधे थे सोमवार की मध्य रात्रि तेंदुए ने गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया मंगलवार प्रात: काल जब कृषक अपनी कृषि भूमि पर दूध-दोहन करने हेतु पहुंचा तो उन्होंने गाय के बछड़े को मृत पाया जब गौर से देखा तो पाया कि उसका जंगली जानवर द्वारा शिकार किया गया जिस पर तुरंत रतनलाल मोहरा द्वारा इसकी जानकारी चीता खेड़ा वन चौकी पर उपलब्ध करवाई जिस पर मौके पर ईश्वर चौहान ,(वनरक्षक) द्वारा स्थल निरीक्षण किया जाकर पद चिन्ह का अवलोकन किया, जिससे यह पुष्टि हुई की गाय के बछड़े का शिकार जंगली जानवर तेंदुए द्वारा किया गया जिस पर मौका पंचनामा बनाया गया, घटना की जानकारी किसान रतन लाल मोहरा ( माली) द्वारा जीरन तहसीलदार को दी गई पूर्व में भी इसी वन परी क्षेत्र में राधेश्याम पाटीदार के गोधन का भी शिकार तेंदुए द्वारा किया गया था । उक्त क्षेत्र जंगल होने से जंगली जानवरों की चहल कदमी बनी हुई रहती है जिससे कृषक को में दहशत का माहौल बना हुआ है क्योंकि वर्तमान में अफीम की फसल सही सभी जींस अपने यौवन पर आ रही है ऐसे में किसान भी अपने खेतों पर रात्रि समय निगरानी कर रहा है।कही जन हानि नहीं हो , शासन समय रहते उचित कदम उठाए।
