
इंदौर, 03 जून (वार्ता) सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग रही। खाद्य तेलों में कामकाज नरमी लिए रहा। ति़लहन में लिवाली रही। दलहन तथा दालों में मांग सुस्ती से गिरावट दर्ज की गई। चावल में उठाव रहा।
किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर मांग रही जिससे भाव बने रहे। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा गोला दिसावर के साथ मजबूत रहा। खोपरा बूरा में मांग से तेजी हुई। हल्दी में ग्राहकी रही।
तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में आज सोयाबीन रिफाइंड पांच रुपये नीचा होकर बिका। तिलहन में पूछपरख थमी रही। इससे सोयाबीन सस्ता हुआ।
दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में मांग कमी के साथ भाव नीचे हुए। चना तथा काबली सस्ता बिका। दालों में उठाव सुस्त बताया गया। चावल में काउंटर सेल रही।
