गैस पाइप में लीकेज होने से बीकानेर मिष्ठान भंडार मे लगी आग

मुलताई। नगर के फव्वारा चौक में मस्जिद के पास स्थित मां ताप्ती बीकानेर मिष्ठान भंडार में सोमवार सुबह करीब 9 बजे गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज होने के कारण आग लग गई।बताया जाता है घटना के समय दुकान की पहली मंजिल पर कचौड़ी बनाने का काम चल रहा था। कचौड़ियां तलते समय गैस पाइप में रिसाव शुरू हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई।

आग लगते ही दूकान में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गैस सिलेंडर को अलग करने का प्रयास किया। उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की। आसपास के दूकानदार और स्थानीय लोग भी मदद के लिए पहुंच गए। जनसहयोग से आग पर बुझाई गईं. घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची लेकिन उसके पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। यह तो अच्छा हुआ की आग सिलेंडर तक नहीं पहुंची,नहीं तो सिलेंडर में विस्फोट होने से बड़ा हादसा हो सकता था।आगजनी से दूकान के कुछ हिस्सों में नुकसान हुआ है।

Next Post

पीडब्ल्यूडी के उपयंत्री मौर्य सड़क हादसे में घायल, बैतूल रेफर

Mon Feb 23 , 2026
मुलताई। लोक निर्माण विभाग मुलताई में पदस्थ उपयंत्री सोमवार को बुंडाला बांध के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनकी बाइक को एक टवेरा वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है उपयंत्री राकेश मौर्य सोमवार सुबह बाइक से […]

You May Like