एफपीआई ने सितंबर में बेची 17,551 करोड़ रुपये की इक्विटी

मुंबई 28 सितंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर में अब तक शेयर बाजार में 17,551 करोड़ रुपये की इक्विटी की शुद्ध बिकवाली की है।

यह निवेशकों द्वारा निकाली गयी कुल राशि और उनके द्वारा लगायी गयी कुल राशि का अंतर होता है।

सीडीएसएल के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में एफपीआई ने शेयर बाजार से 17,551 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। उन्होंने म्यूचुअल फंड से भी 1,192 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की।

वहीं एफपीआई ने डेट में 12,770 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। हाइब्रिड में उन्होंने 134 करोड़ रुपये का निवेश किया।

इस प्रकार सितंबर में उन्होंने भारतीय पूंजी बाजार से 5,836 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की।

यह लगातार चौथा महीना है जब एफपीआई बिकवाल रहे हैं। इससे पहले अगस्त में उन्होंने 20,635 करोड़ रुपये, जुलाई में 5,261 करोड़ रुपये और जून में 7,769 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी।

इस साल मार्च और मई को छोड़कर अन्य सात महीने एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजार से पैसे निकाले हैं। पूरे कैलेंडर वर्ष में उन्होंने कुल 77,875 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है।

Next Post

आरटीओ की कार्रवाई, जेसीबी सहित 29 वाहन जप्त

Sun Sep 28 , 2025
सिंगरौली:म.प्र. शासन परिवहन विभाग के निर्देश व कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के आदेश और आरटीओ सिंगरौली विक्रम सिंह राठौर के द्वारा लगातार पिछले दिनों से बिना वैध दस्तावेज सड़क पर चलने वाले वाहनों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जहां आज दिन शनिवार को एक जेसीबी सहित 29 वाहनों […]

You May Like