हैदराबाद तूफान ने पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 में कांस्य पदक जीता

भुवनेश्वर, 26 जनवरी (वार्ता) हैदराबाद तूफान ने सोमवार को रोमांचक मुकाबले में एचआईएल जीसी को 4-3 से हराकर पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में तीसरा स्थान हासिल किया।

आज यहां कलिंगा हॉकी स्टेडियम में तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गये मुकाबले में अमनदीप लाकरा ने (30वें, 53वें) मिनट दो गोल किए, जबकि नीलाकांता शर्मा ने (24वें) और जैकब एंडरसन ने (33वें) मिनट भी तूफान के लिए गोल किए।

वहीं, सैम वार्ड ने (14वें, 52वें) मिनट में दो गोल किए और केन रसेल ने (55वें) मिनट में एचआईएल जीसी के लिए योगदान दिया। इस जीत के साथ, तूफान ने इस सीजन में एचआईएल जीसी के खिलाफ अपना जीत का रिकॉर्ड बनाए रखा।

 

 

Next Post

शंकराचार्य के समर्थन और UGC आदेश के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा

Mon Jan 26 , 2026
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा देकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने यह कदम शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के हालिया आदेश के विरोध में उठाया है। सूत्रों के अनुसार, सिटी […]

You May Like