
दमोह.सिटी कोतवाली क्षेत्र में विगत दिनों हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए सीएसपी एचआर पांडे और टीआई कोतवाली मनीष कुमार ने रविवार शाम बताया कि पुलिस सहायता केन्द्र बजरिया पर प्रार्थी नईम कुरैशी पिता नदीम कुरैशी उम्र 25 साल निवासी नूरी नगर दमोह ने उपस्थित आकर यह रिपोर्ट किया कि, यह 1 अप्रैल 26 के रात करीब 11 बजे अपने परिवार के सभी सदस्यो पिता नदीम मा चायना बानो, पत्नी मुस्कान बानो के साथ लगुन के कार्यक्रम में शामिल होने अपने घर पर मेनगेट और मेनगेट के अंदर के दरवाजे पर ताला लगाकर घाटमपुर चला गया था. घाटमपुर से लगुन के कार्यक्रम के बाद जब वह 3 अप्रैल 26 के दिन करीब डेढ बजे वापिस दमोह अपने परिवार के सदस्यो के साथ आया तो देखा कि इसके घर के मेनगेट पर ताला लगा हुआ है, जब मेनगेट का ताला खोला तो घर के अंदर जाने वाले कमरे के दरवाजे पर लगा हुआ ताला टूटा हुआ पाया. जब यह अपने घर के सदस्यों पत्नी और मां बच्चो सहित घर के अंदर गया तो देखा कि इसके घर के कमरे के अंदर रखी लकडी की आलमारी का ताला टूटा हुआ था और आलमारी के नीचे एक पेंचकश डला हुआ था. अलमारी में रखा सामान चैक किया तो, अलमारी में रखे करीब 857 ग्राम चांदी के जेवरात और 04 ग्राम सोने के जेवरात, एक मोबाईल सभी सामान कीमती करीब तीन लाख सोलह हजार रुपये का कोई अज्ञात चोरी चुरा कर ले गया है.प्रार्थी की इस रिपोर्ट से अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 329/26 धारा 331(3), 305(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
*पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही*
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्रुप्तकीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडेय के मार्गदर्शन और निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली दमोह मनीष कुमार के नेतत्व में पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी सउनि राकेश पाठक के द्वारा उक्त प्रकरण की शीघ्र विवेचना कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया.उक्त प्रकरण की तत्काल सूक्ष्म विवेचना कार्यवाही करते हुये, उक्त प्रकरण के अज्ञात आरोपी की प्रधान आरक्षक महेंद्र कुमार,आरक्षक योगेंद्र, आरक्षक विक्रम राठौर और नगर रक्षा समिति कु. प्रीति अहिरवार के साथ पता तलाश की गई.प्रकरण की तत्काल विवेचना व सटीक मुखविरी के आधार पर प्रकरण के अज्ञात आरोपी को तलाश किया गया जो आरोपी परवेज कुरैशी पिता इस्लाम कुरैशी उम्र 26 साल निवासी नूरीनगर दमोह थाना कोतवाली जिला दमोह के द्वारा उक्त प्रकरण में चोरी किया माल मशरूका को चोरी करना सिद्ध पाया गया. जिसको दिनांक 04/04/26 को गिरफ्तार कर उससे चोरी किया हुआ संपूर्ण मशरूका चांदी सोने के जेवरात और मोबाइल कीमती करीब 316000 के 24 घंटे कीअवधि के पूर्व बरामद कर जब तक किए गए और आरोपी को न्यायालय में ज्यूडिशियल रिमांडर पर पेश किया गया.
