रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार

सतना : पिछले दिनों रेलवे स्टेशन की पार्किंग का ठेका निरस्त हो जाने की स्थिति का फायदा उठाते हुए चोरों ने वहां पर खड़ी दो बाइक चुरा ली थीं. इस मामले में जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से चुराई गई बाइक बरामद कर ली गई.जीआरपी उप थाना प्रभारी राजेश राज ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में साइकिल और मोटरसाइकिल की पार्किंग का ठेका निरस्त हो गया था.

जिसके चलते यात्री अपने वाहनों को असुरक्षित तरीके से रेलवे परिसर में खड़ा कर रहे थे. इसी मौके का फायदा उठाते हुए आरोपियों द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाने लगा. जिसे देखते हुए जीआरपी द्वारा प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरु कर दी गई. इसी कड़ी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जीआरपी की टीम ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के निकट दो संदिग्धों को चेारी की मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया गया.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नदीम खान पिता करीम उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम तुरकहा सभापुर और रवि दाहिया पिता रतिमान उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम तिगरा के तौर पर हुई. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल चुराने की घटना को स्वीकार कर लिया. जिसके चलते आरोपियों के कब्जे से चुराई गई दोनों मोटरसाइकिल 1 हीरो स्प्लेंडर और 1 हीरो एचएफ डीलक्स को बरामद कर लिया गया. जीआरपी को मिली इस सफलता के चलते पुलिस अधीक्षक रेल द्वारा नकद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा कर दी गई.

Next Post

मंदिर दर्शन करने निकली वृद्ध महिला से लाखों के आभूषण ठगे

Tue Sep 30 , 2025
सतना : जिले की नागौद तहसील में नायब तहसीलदार की पत्नी से लाखों रुपए के आभूषण ठगे जाने की घटना को लेकर पुलिस की जांच अभी परवान भी नहीं चढ़ पाई थी, कि ठीक वैसी ही घटना अब शहर में सामने आ गई. रीवा रोड से सटे पॉश क्षेत्र में […]

You May Like