वैश्य महासम्मेलन ने श्रद्धा संजय अग्रवाल को महिला इकाई के जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा

इटारसी। वैश्य महासम्मेलन, मध्य प्रदेश ने नर्मदापुरम जिले की महिला इकाई के जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी श्रीमती श्रद्धा संजय अग्रवाल को सौंपी है। यह नियुक्ति महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल द्वारा जारी की गई, जिन्होंने उनकी कर्मठता, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह दायित्व प्रदान किया।

श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल नर्मदापुरम जिले में एक ऊर्जावान और बहुमुखी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं। शिक्षा, कला, खेल और समाजसेवा के साथ-साथ राजनीति के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे डबल एम.ए., बी.एड. और कथक प्रभाकर उपाधि प्राप्त हैं तथा वंशिका डांस एकेडमी एंड योग सेंटर की संचालिका हैं।

वे लायंस क्लब इटारसी कपल की निवर्तमान अध्यक्ष, मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट इटारसी की तहसील अध्यक्ष, भारत विकास परिषद इटारसी की नगर अध्यक्ष और भाजपा नगर मंडल की मीडिया प्रभारी रह चुकी हैं।

अपनी नियुक्ति पर श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य वैश्य समाज की महिलाओं को संगठित करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाना होगा। इस अवसर पर जिलेभर से सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

 

Next Post

कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ मनाई

Sat Nov 8 , 2025
इंदौर:आज राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150 वीं वर्षगांठ कलेक्टर कार्यालय में मनाई गई. इस मौके पर राष्ट्रगीत गाया और स्वदेशी वस्तुओं निर्माण को बढ़ाने और अपनाने का संकल्प लिया. साथ ही प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव देखा. आज कलेक्टर कार्यालय परिसर में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय […]

You May Like