पास्को एक्ट के आरोपी ने लगाई फांसी, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम 

सीधी। पुलिस की दबिश रात में पडऩे पर घर से भागे पास्को एक्ट के फरार आरोपी ने फांसी के फंदे में झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर पंचनामा के पश्चात जब शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली ले जाया जा रहा था उस दौरान एंबूलेंश को रोंककर परिजनों ने शव को उतारकर मझौली-सीधी मार्ग में छुही गोदाम के समीप मुख्य सडक़ पर रखकर चक्काजाम सुबह करीब 11 बजे से शुरू कर दिए। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही मझौली, सीधी, कुसमी, मड़वास, टिकरी, पथरौला से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसडीओपी मझौली-कुसमी संतोष तिवारी, एसडीएम आरपी त्रिपाठी, तहसीलदार दिलीप सिंह द्वारा परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देना शुरू किया गया। अंतत: एसडीओपी के आश्वासन के पश्चात दोपहर करीब 3 बजे समाप्त हुआ। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी चिंतामणि उर्फ सोनू यादव पिता रमेश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी छुही एवं उसके एक साथ ही विरुद्ध नाबालिग से दुष्कर्म का मामला एक पखवाड़े पूर्व मझौली थाना में दर्ज हुआ था। तभी से पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए चिंतामणि उर्फ सोनू यादव फरार चल रहा था। जबकि घटना में शामिल दूसरे आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका था। बुधवार की शाम मझौली पुलिस को मुखविर से सूचना मिली कि फरार आरोपी चिंतामणि उर्फ सोनू यादव घर आया हुआ है।

जिसके बाद मझौली थाना पुलिस बल मौके पर गिरफ्तारी के लिए रात में पहुंचा किंतु परिजनों द्वारा कड़ा विरोध शुरू कर दिया गया। मौके का फायदा पाकर आरोपी चिंतामणि उर्फ सोनू यादव घर से रात में भाग खड़ा हुआ। आरोपी की मां उमा यादव उम्र 55 वर्ष द्वारा आज सुबह मझौली थाना में जाकर लिखित रिपोर्ट की गई कि उसके फरार पुत्र को पकडऩे के लिए पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस द्वारा उक्त लिखित रिपोर्ट पर उसका मेडिकल भी कराया गया। इसी दौरान घर वालों को मालूम पड़ा कि घर से पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हुआ चिंतामणि उर्फ सोनू यादव पेंड़ में फांसी के फंदे में झूल गया है जिससे उसकी मौत हो गई तब परिजन मौके पर पहुंचे और सूचना पाकर मझौली थाना पुलिस भी मर्ग विवेचना के लिए मौके पर पहुंची। सबकुछ शांत तथा और पंचनामा कार्रवाई के पश्चात पुलिस एंबूलेंश से शव को पोस्टमार्टम के लिए मझौली अस्पताल ले जा रही थी उसी दौरान कुछ लोगों के बहकावे में आकर परिजनों ने चक्काजाम शुरू कर दिया।

आधा दर्जन थानों से पहुंचा पुलिस बल

मझौली थाना अंतर्गत छुही गांव में आज सुबह पास्को एक्ट के फरार आरोपी चिंतामणि उर्फ सोनू यादव उम्र 21 वर्ष निवासी छुही का फांसी के फंदे में शव लटकने की जानकारी लोगों को सुबह हुई। सूचना पाकर मझौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली ले जाने के लिए एंबूलेंश में रखवाकर रवाना हुई। कुछ आगे पहुंचने पर एंबूलेंश को परिजनों द्वारा रुकवा दिया गया। साथ ही शव को नीचे उतारकर मझौली-सीधी मुख्य मार्ग में ले जाकर रखते हुए चक्काजाम शुरू कर दिया। परिजनों द्वारा मझौली थाना पुलिस पर बुधवार की रात फरार आरोपी की तलाश में आने पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया जा रहा था। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर काफी हंगामा मचाया जा रहा था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मझौली, कुसमी, मड़वास, टिकरी, पथरौला, सीधी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

इनका कहना है

पास्को एक्ट के फरार आरोपी की तलाश में पुलिस बुधवार की रात छुही गांव आई थी। आरोपी के घर में भी पूछताछ के लिए पुलिस गई थी। परिजनो का आरोप था कि पुलिस द्वारा इस दौरान घर के लोगों से मारपीट की गई है। इस मामले में हमने लिखित रिपोर्ट लेकर घायल महिला की एमएलसी करा ली है। आगे विवेचना में जो दोषी होगा कार्रवाई होगी। आज सुबह पुलिस फरार आरोपी के फांसी में झूलने पर मर्ग विवेचना में आई थी उसी दौरान चक्काजाम शुरू कर दिया गया था। कार्रवाई के आश्वासन पर चक्काजाम समाप्त हुआ।

संतोष तिवारी एसडीओपी कुसमी/मझौली

Next Post

शराबी के बीच सड़क लेटने से लगा जाम

Thu Jul 23 , 2026
जबलपुर। शहर के मुख्य मार्ग घमापुर में नशे में धुत एक शराबी बीच सड़क पर लेट गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीर परेशान हो रहे हैं इसी बीच वहां से पुलिसकर्मी भी गुजरे, लेकिन उन्होंने गाड़ी रोकने के बजाय आगे बढ़ना बेहतर समझा। लंबा जाम लगा है […]

You May Like