
सतना।कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद एवं आईजी गौरव राजपूत ने गुरूवार को मैहर जिले के प्रवास के दौरान मां शारदा देवी मंदिर परिसर पहुंचकर आगामी 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा देवी के दर्शन किये और पूजा-अर्चना की। इस मौके पर कलेक्टर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम दिव्या पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल नागर, सीएसपी महेंद्र सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
