राज्यसभा सांसद महेश केवट ने किए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, मछुआरों की समस्या सुनी

ओंकारेश्वर। राज्यसभा सांसद महेश केवट मंगलवार शाम ओंकारेश्वर पहुंचे। उन्होंने श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर शयन आरती में भाग लिया। मंदिर के संध्याकालीन पुजारी पं. डंकेश्वर दीक्षित ने दर्शन कराए और धार्मिक मान्यताओं की जानकारी दी।

दर्शन के बाद झूला पुल पर मांझी-कहार-केवट समाज ने सांसद का स्वागत किया। समाजजनों ने जलाशय के बैकवॉटर में सोलर पैनल लगने से मछुआरों का रोजगार प्रभावित होने का मुद्दा उठाया और विस्थापन, आर्थिक सहायता और वैकल्पिक रोजगार की मांग रखी।

सांसद केवट ने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलकर मछुआरों की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान का प्रयास करेंगे।

इस दौरान मछुआरा समाज संगठन प्रमुख दिलीप वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष वर्मा, मछुआरा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा, नाविक संघ अध्यक्ष कैलाश भंवरिया, मुकेश वर्मा, संतोष चौहान, दिलीप बावनिया सहित समाजजन और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

ओंकारेश्वर में आरटीओ का विशेष चेकिंग अभियान, 1.11 लाख रुपये का चालान वसूला

Wed Sep 23 , 2026
ओंकारेश्वर। यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मंगलवार को क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने ओंकारेश्वर और खंडवा-इंदौर मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान के नेतृत्व में करीब 75 यात्री वाहनों की जांच की गई। वाहनों में अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन […]

You May Like