ओंकारेश्वर में आरटीओ का विशेष चेकिंग अभियान, 1.11 लाख रुपये का चालान वसूला

ओंकारेश्वर। यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मंगलवार को क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने ओंकारेश्वर और खंडवा-इंदौर मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान के नेतृत्व में करीब 75 यात्री वाहनों की जांच की गई। वाहनों में अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन गेट, ओवरलोडिंग और दस्तावेजों की जांच हुई। अनियमितता मिलने पर 16 वाहनों से कुल 1 लाख 11 हजार रुपये का चालान वसूला गया। नियम तोड़ने वाले दो ऑटो जप्त कर थाने में खड़े कराए गए।

श्रीमती चौहान ने ऑटो चालकों को निर्धारित किराया लेने और मनमाना किराया न वसूलने की हिदायत दी। यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 80 ऑटो पर किराया सूची चस्पा कराई गई। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई हुई और खंडवा शहर में चार डंपरों का भी चालान किया गया।

Next Post

खलिन जोशी ने बनाई छह शॉट की बढ़त

Wed Sep 23 , 2026
बेंगलुरु, 23 सितंबर (वार्ता) खलिन जोशी ने करियर के सर्वश्रेष्ठ शुरुआती राउंड के बाद चार-अंडर 68 का स्कोर बनाकर कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन (केजीए) में खेले जा रहे एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाले बेंगलुरु ओपन 2026 पावर्ड बाय इंडियनऑयल के दूसरे राउंड के बाद अपनी बढ़त छह शॉट की […]

You May Like