सतना: लाठी-डंडों से मारपीट कर की गई हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर फिलहाल मामले को लेकर जो जन असन्तोष पैदा हुआ था .उसे कम करने में कामयाबी हासिल की है बताया जाता गया कि पुरानी रंजिश को लेकर ये हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल शुभम को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां से रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया. रीवा में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुभम का अपने ही मोहल्ले के कुछ लोगों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार का कहना है “हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. और जो तथ्य आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.”
दर्ज हैं 11 आपराधिक प्रकरण
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुभम साहू के खिलाफ शहर के सिविल लाइन, सिटी कोतवाली व कोलगवां थाने में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिसमें मारपीट, जमीनी विवाद जैसे मामले हैं. जांच में सामने आया है कि शुभम और उसके पिता महेश साहू यहां की कुछ निजी जमीनों पर कब्जा किए हुए है. एक गौतम परिवार हैए जिसकी जमीन पर इनका जबरन कब्जा है. एक सिंह परिवार भी है. कई लोग शुभम साहू और उसके परिजनों की करतूत से परेशान थे. 2024 में शुभम पर जिलाबदर की कार्रवाई भी हो चुकी हैं.
