वेंकट 1 के 12 छात्रों ने की एसएसटीवी में सहभागिता            

सतना : हरियाणा के पंचकुला में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 के अंतर्गत आयोजित स्टूडेंट्स साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी विलेज में शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय वेंकट क्र. 1 के दर्जन भर छात्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाई.स्टूडेंट्स साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी विलेज समन्वयक के तौर पर विद्यालय का नेतृत्व करने वाले डॉ. रामानुज पाठक उच्च माध्यमिक शिक्षक रसायन विज्ञान ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन के दौरान विद्यालय की टीम ने विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों, तकनीकी सत्रों, मॉडल प्रस्तुतिकरण और विज्ञान संवाद कार्यक्रमों में सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई.

विज्ञान शिक्षा और नवाचार में उनके अनुभव ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी भागीदारी के लिए पे्ररित किया. डॉ. पाठक के नेतृत्व में एसएसटीवी 2025 में सहभागिता करने वाले वेंकट 1 के छात्रों में राणा राजवीर सिंह, दीपांशु प्रजापति, संस्कार द्विवेदी, उत्सव द्विवेदी, प्रशांत सिंह परिहार, रॉबिन सिंह, रोशन कुशवाहा, रवि कुशवाहा, हर्ष नारायण नामदेव, वैभव नामदेव, ओम कुशवाहा और प्रमित सोनी सम्मिलित रहे. चार दिनों तक चले उक्त कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय से जुडऩे, सीखने और नवाचार की ओर प्रेरित होने का अवसर प्रदान किया. आयोजन में सहभागिता निभाने के बाद वापस लौटने पर सभी प्रतिभागी छात्रों और एस्कॉर्ट टीचर डॉ. पाठक का विद्यालय परिवार व प्राचार्य ने सम्मान किया.

Next Post

रेस्टोरेंट की जांच में मिली भारी अनियमितता, नोटिस जारी

Sat Dec 13 , 2025
सतना: उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ मनोज शुक्ला के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की जिला सतना के टीम के द्वारा जिले में मिलावट खोरी को रोकने के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को एक रेस्टोरेंट की जांच की गई। जहां पर काफी अंदाजी […]

You May Like