बिल्डिंग में लगी आग, बुझाने खुद पहुंच गए निगमायुक्त

जबलपुर:नगर निगम के आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार मंगलवार को सतना बिल्डिंग में लगी आग को बुझाने खुद पहुंच गए। निगमायुक्त ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के लिए दिशा- निर्देश दिए। मौके पर दमकल प्रमुख कुशाग्र ठाकुर सहित अमला मौजूद रहा। कुछ ही देर के प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया था।दमकल कर्मियों के मुताबिक मंगलवार की सुबह सतना बिल्डिंग परिसर में तीन मंजिला भवन में अचानक आग लग गई थी।

आग की सूचना मिलने पर दमकल वाहन सहित अमला पहुंच गया था। इसकी जानकारी लगते निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार भी पहुंचे थे। निगमायुक्त ने मौके पर आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों की हौसलाअफजाई करते हुए उनके साथ लगकर काम किया।क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि आग बुझाने के दौरान निगमायुक्त ने अपना कोट उतारकर अलग कर दिया और कर्मचारियों के साथ वे मौके पर पहुंच गए थे।

निगमायुक्त ने पानी डाल रहे कर्मचारियों को आग बुझाने की बारीकियां बताई। जानकार कहते हैं कि आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया था। क्षेत्रीय लोगों के बीच निगमायुक्त मंगलवार की सुबह चर्चा में रहे। लोगों का कहना था कि शहर के लिए यह पहला मौका है, जब कोई निगमायुक्त एक छोटी विपदा में मौके पर पहुंच गए थे और कर्मचारियों के साथ खुद आग बुझाने का काम कर रहे थे।

Next Post

खाली प्लाट में सज गई दुकान, सडक़ पर चल रही पार्किंग

Tue Dec 2 , 2025
रीवा: शहर में इस समय जाम की स्थित आम हो गई है, घोड़ा चौराहे के पास दिन भर जाम लगा रहता है. चौराहे से किला की तरफ जाने वाले मार्ग में स्थित खाली प्लाट पर सेल बाजार में दुकाने सज गई है और पार्किंग की कोई व्यवस्था नही की गई […]

You May Like