भोपाल: मंत्री नागर सिंह चौहान ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए विभिन्न मामलों पर गंभीरता से चर्चा की और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मंत्री चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है। जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र निराकरण के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव मंत्री के समक्ष रखे।
