नगर निगम से सडक़ से हटाया अतिक्रमण

रीवा: निगम आयुक्त अक्षत जैन के निर्देशानुसार शहर में बढ़ते अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है. नगर निगम के अतिक्रमण दल द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए सडक़ एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त कराया गया.इस दौरान जोन क्रमांक 2 में घोड़े चैराहे के पास पन्नी व्यापारियों द्वारा सडक़ की पटरी पर व्यवसाय संचालित किया जा रहा था, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था. उक्त अतिक्रमण को हटाने के साथ संबंधित व्यक्ति को समझाइश दी गई कि सडक़ की पटरी पर पुन: किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार जब्ती के साथ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

इसी प्रकार जोन क्रमांक 3 में ज्योति स्कूल के सामने सडक़ पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. इसके अतिरिक्त शिल्पी कुंज के सामने सडक़ पर ठेला एवं गुमटी लगाकर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया. संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुन: अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही अतिक्रमण अमले द्वारा अस्पताल चैक से धोबिया टंकी तक सडक़ किनारे किए गए ठेला-ल गुमटी के अतिक्रमण को हटाकर आवागमन सुचारु कराया गया.

Next Post

तीन थाना क्षेत्रों में चाकू तलवार लेकर घूम रहे चार पकड़ाए

Tue Jul 21 , 2026
इंदौर:शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों को पकड़ा है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तलवारनुमा फालिया और धारदार चाकू जब्त किए हैं.राऊ पुलिस ने शिवकुटीर कॉलोनी के पीछे स्टार सिटी रोड के पास खाली मैदान […]

You May Like