भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। शानदार स्ट्रोक, बेहतरीन टेम्परमेंट के बाद भी वो एक फॉर्मेट तक ही सीमित हैं।
भारत के लिमिटेड-ओवर्स सेटअप के महत्वपूर्ण खिलाड़ी श्रेयस अय्यर आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। मिडिल-ऑर्डर के इस स्टार बल्लेबाज का जन्म 6 दिसंबर 1994 को मुंबई में हुआ था। शानदार स्ट्रोकप्ले और बेहतरीन टेम्परमेंट के साथ अय्यर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कई मौकों पर भारत के लिए मैच विनर की भूमिका निभाई है। आईपीएल में भी अय्यर ने अपनी टीमों के लिए शानदार योगदान दिया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और अब पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए अपने खेल की छाप छोड़ी है।
नवंबर 2017 में टीम इंडिया में पदार्पण करने के बाद से अय्यर ने 14 टेस्ट, 73 वनडे और 51 T20I मैच खेले हैं। फिलहाल 32 साल के अय्यर खेल के दो सबसे बड़े फॉर्मेट टेस्ट और टी20आई से बाहर हैं, लेकिन वनडे इंटरनेशनल में उनका प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उसके बाद उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
