भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया : अखिलेश

लखनऊ 21 अगस्त (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। जिसके कारण लोगों की जान भी चली जा रही है।

श्री यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में बेड और जरूरी सुविधाओं की बहुत कमी है। भाजपा सरकार ने नौ साल में सब बर्बाद कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री सिर्फ बयानबाजी तक सीमित है। विभागीय समस्याओं और अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों की जरूरतों के प्रति उदासीन है। उन्होंने कहा कि लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए दिन खबरें आती है बीमार बच्चों, मरीजो को आपात स्थिति में भी बेड और इलाज नहीं मिल पाता है। जिलों-जिलों से रेफर कर आने वाले मरीज बेड के लिए रात दिन भटकते हैं। अन्ततः थक हार कर निजी अस्पतालों में जाने पर विवश होते हैं। जहां उनसे इलाज के नाम पर मनमानी वसूली होती है।

उन्होने अयोध्या में बेड, ऑक्सीजन नहीं मिलने से बच्चे की मौत की खबर का जिक्र करते हुए कहा कि यह स्थिति अक्सर देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में ये बात अगर आये तो पीड़ित परिवार को तो उनका बेटा वापस नहीं करवा सकते लेकिन मुआवजा देकर कुछ तो पश्चाताप कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार संवेदनहीन है। सरकार कागजी आंकड़ों के जरिए गुमराह करती है जबकि जमीनी हकीकत सरकारी आंकड़ों के विपरीत है।

Next Post

भोपाल में खुले हाईकोर्ट की बेंच या फिर इंदौर खंडपीठ से जुड़े क्षेत्राधिकार

Thu Aug 21 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल में लंबे समय से हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग चल रही है, लेकिन यदि यह संभव नहीं हो पाता तो यहां के लोगों को इंदौर खंडपीठ से जोड़कर राहत दी जा सकती है। सांसद आलोक शर्मा ने शुक्रवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से […]

You May Like