पदस्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष के साथ नेशनल लोक अदालत की बैठक 

सतना /प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सत्र न्यायालय रत्नेश चन्द्र सिंह बिसेन तथा विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज) एवं नेशनल लोक अदालत प्रशांत कुमार निगम की अध्यक्षता में पदस्थ न्यायिक अधिकारियों के साथ शुक्रवार को एडीआर भवन सतना में बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में विशेष न्यायाधीश द्वारा 8 मार्च 2025 को वर्ष की प्रथम लोक अदालत में एमएसीटी प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण कराये जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समस्त जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश को निर्देशित किया गया कि वे जल्द से जल्द प्रकरणों के निराकरण के लिए तीव्र गति से प्रयास करें। बैठक में समस्त जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण

Fri Feb 14 , 2025
सतना /कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल के परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान ट्रामा यूनिट के सामने स्थित पार्किंग और बन रहे 100 बेड हॉस्पिटल के निर्माण स्थल का अवलोकन किया। कार्यपालन यंत्री पीआईयू ने बताया कि अस्पताल परिसर की […]

You May Like

मनोरंजन