लापरवाही से दौड़ रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल

रतलाम। सैलाना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। दुर्घटना सगस बाबजी के पास पिपलोदा रोड पर हुई। शिकायत के बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सुशीला बाई पति मनोहर बैरागी (40), निवासी करिया, ने शिकायत दर्ज कराई है। घटना 10 अगस्त की शाम करीब 4.15 बजे की है। सुशीला बाई अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही थीं। इसी दौरान सगस बाबजी के पास पिपलोदा रोड पर सफेद रंग की कार क्रमांक क्रछ्व03ष्ट्र3288 के चालक ने वाहन तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से सुशीला बाई और उनके पति को चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के तहत प्रकरण क्रमांक 294/26 दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक शिवनाथ सिंह राठौर द्वारा की जा रही है।

Next Post

चेहरों पर आई मुस्कान से मिलती है नई ऊर्जा: सीएम

Tue Aug 11 , 2026
जबलपुर। समाज के हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सबके घरों में खुशहाली आए, यही हमारी भावना है। प्राथमिकता सेवा और अंत्योदय है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, युवा, नारी शक्ति और किसान कल्याण के […]

You May Like