पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष प्रशिक्षण प्रारंभ

सागर। जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी, सागर में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि सिंहस्थ जैसे धार्मिक आयोजन में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे आयोजनों में बेहतर समन्वय, त्वरित निर्णय क्षमता, संवेदनशील व्यवहार एवं प्रभावी भीड़ प्रबंधन के माध्यम से ही आमजन को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को गंभीरता एवं समर्पण के साथ ग्रहण करने का आह्वान किया।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी दिनों में चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा, जिसमें जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 6-6 दिवसीय बैचों में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान सिंहस्थ ड्यूटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा, रक्षित निरीक्षक नितेश वाइकर सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान से खेमेबाज चिंतित

Mon Jun 1 , 2026
विंध्य की डायरी डॉ रवि तिवारी। पिछले ढाई दशक से प्रदेश की सत्ता से बाहर कांग्रेस ने वापसी की जो रणनीति बनाई है उसका असर हमेशा की तरह विपक्ष में कम अंदरूनी राजनीति में ज्यादा दिखाई दे रहा है. कांग्रेस ने इस बार अपने कार्यक्रमों को लेकर कुछ गोपनीय प्रयास […]

You May Like