
सिंगरौली । चितरंगी थाना क्षेत्र के दरवारी में आज मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे एक बेकाबू मोटरसाइकिल बिजली खम्भे से टकरा गई। जिसमें सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का प्राथमिक इलाज चितरंगी सीएससी में किया गया। लेकिन हालत को नाजुक देख चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर के लिए रिफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार निलेश सिंह गोड़ अपने भाई के साथ आज सुबह करीब 9 बजे मोटरसाइकिल में सवार होकर नानी के घर बोदा गांव जा रहा था कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित गति में होने के कारण बिजली के खम्भे से टकरा गई। जिसमें निलेश सिंह गोड़ उम्र 16 वर्ष एवं संतोष सिंह गोड़ पिता उत्तम सिंह गोड़ उम्र 18 वर्ष दोनों निवासी दरवारी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में निलेश की हालत काफी चिंता जनक है। घायलो का इलाज चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में चल रहा है।
