सारनी में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का भव्य स्वागत

सारनी। नगर के जयस्तंभ चौक पर मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कांग्रेसी नेताओं द्वारा आत्मीय और जोरदार स्वागत किया गया। वे छिंदवाड़ा जाते समय सारनी पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विक्की सिंह सहित अन्य नेताओं ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

विक्की सिंह ने बताया कि उमंग सिंघार ने स्थानीय कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सिंघार के ओजस्वी नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्र के विकास और उन्नति के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए संकल्पित हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

Next Post

घोड़ाडोंगरी में सामूहिक विवाह समारोह में हादसा: बैंड की गाड़ी चढ़ी, दूल्हा समेत 3 घायल

Thu Apr 30 , 2026
घोड़ाडोंगरी। सामूहिक विवाह/निकाह समारोह की खुशियां उस समय अफरा-तफरी में बदल गईं, जब बैंड-बाजे की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई और दूल्हों के ऊपर चढ़ गई। इस दर्दनाक हादसे में दूल्हा समेत तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुलताई क्षेत्र के बोहन खापा निवासी […]

You May Like

मनोरंजन