BJP MLA लोधी प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न पर आक्रामक हुए

शिवपुरी: पिछोर के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी अपनी बातों को लेकर आज भी अड़े हुए हैं। उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है। विधायक प्रीतम लोधी ने सीधा-सीधा हमला जिले के प्रभारी मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर पर बोला और कहा कि पिछोर तीस सालों से गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था उसे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आजाद कराया। उन्होंने अफसरशाही पर भी हमला करते हुए बदलाव की मांग की।

प्रीतम इन्हीं मसलों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से दोबारा मुलाकात करेंगे।विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि अगर प्रदेश नेतृत्व मेरी नहीं सुनेगा तो मैं अपने पांच हजार कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री मोदी से गुहार लगाऊंगा पर गुलामी सहन नहीं करूंगा। विधायक प्रीतम पूरी तरह से आक्रामक नजर आ रहे हैं। बीडी शर्मा से एक मुलाकात के बाद भी उनके तेबर नरम नहीं नजर आए।

Next Post

इंदौर निवासी गिल बने कनाडा में सांसद

Wed Apr 30 , 2025
इंदौर: कनाडा के आम चुनावों में मप्र इंदौर शहर के निवासी सांसद चुने गए. शहर की विष्णुपुरी कॉलोनी के निवासी अमरजीत सिंह गिल ने इतिहास रचते हुए टोरोंटो के ब्रेम्पटन वेस्ट लोकसभा सीट से कंजर्वेटिव पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता है. गिल इंदौर के वैष्णव स्कूल और वैष्णव पॉलिटेकनिक […]

You May Like