जबलपुर: शहर में चार अलग-अलग मामलों में चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारीके मुताबिक गोरखपुर थाना अंतर्गत सेठीनगर निवासी अनिल कलसा 50 वर्ष ने कच्चे मकान की बल्ली से रस्सी बंाधकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक शराब पीने का आदी था।
इसी प्रकार माढ़ोताल थाना अंतर्गत मदर टेरेसा में रहने वाले शैलेन्द्र नामदेव 35 वर्ष ने खुद को कमरे में बंद करने के बाद फांसी लगा ली परिजन दीवार तोडक़र अंदर घुसे और शैलेन्द्र को इलाज के लिए मेडिकल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसी प्रकार पनागर थाना अंतर्गत काला डूमर मे चंद्रकिशोर बर्मन 42 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा लार्डगंज थाना अंतर्गत उजार पुरवा में रहने वाले राजेश ठाकुर 50 वर्ष ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
