
नवभारत न्यूज
दमोह.देहात थाना की नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में शराब दुकान से हुए अपहरण के 24 घंटे के भीतर एक आरोपित पूरन सिंह लोधी उम्र 42 सुहाव पथरिया निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर ने सफलता हासिल की और शेष फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है, जो जल्द पकड़े जाने का दावा किया जा रहा है.देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि 1 मार्च 2025 को चौकी नरसिंहगढ़ क्षेत्र में स्थित एक शराब दुकान पर धर्मेंद्र लोधी अपने साथियों के साथ पहुंचा और दुकान संचालक से जबरन शराब मुफ्त में देने की मांग की. दुकान कर्मी द्वारा मना करने पर आरोपित ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया.जिस पर थाना दमोह देहात में अपराध क्र. 165/2025 धारा 140(3), 142, 333, 115(1), 296, 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी व एएसपी संदीप मिश्रा के निर्देशन में सीएसपी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना दमोह देहात टीआई मनीष कुमार और चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ प्रशीता कुर्मी की संयुक्त टीम में प्रधान आरक्षक 97 नर्मदा पटेल, 417 दीपक,537 लालबहादुर, आरक्षक शिव सदन, नीलेश लोधी, एनआरएस राजा साहिल अली का विशेष योगदान रहा.
