पुलिस ने चाकूबाजों का निकाला जुलूस

जहां की वारदात वहां पैदल घुमाया, भेजा जेल

जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत उजारपुरवा में चाकूबाजी करने वाले आरोपियों की पुलिस ने हेकड़ी निकाली। बदमाशों ने जहां वारदात की थी वहां से पुलिस आरोपियों को पैदल घुमाने के बाद कोर्ट ले गई जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रकरण में एक आरोपी अब भी फरार है।

यादव कॉलोनी चौकी प्रभारी सतीष झारिया ने बताया कि उजारपुरवा निवासी रमेश कोरी (35) पर समीर डूमर (19), हर्ष झारिया (18) और गन्नू के बीच शराबखोरी को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद चाकूबाजी हुई। बदमाशों ने घेरकर रमेश कोरी पर ताबड़तोड़ वार किए थे जिनमें  रमेश को गंभीर चोटें आ गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर समीर और हर्ष को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया हैं।

 

Next Post

‘अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन’ का चौथा सफल आयोजन

Sun Mar 2 , 2025
नारायणपुर 02 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन-2025 में रविवार को पुरूष वर्ग में उत्तर प्रदेश के अक्षय कुमार ने 01 घण्टा 02 मिनट 15 सेकंड में और महिला वर्ग में इथियोपिया की हिवेत जेब्रीवाहिद ने 01 घण्टा 13 मिनट 01 सेकेण्ड में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी […]

You May Like