आग के बाद सर्चिंग में गेमिंग जोन में मिला नरकंकाल

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत मानेगांव स्थित फनिंगो एडवेंचर पार्क में बुधवार शाम हुए अग्निकांड के बाद जब आग बुझने के बाद सर्चिंग हुई तो गेमिंग जोन से एक अज्ञात व्यक्ति का पूरी तरह जला हुआ नरकंकाल बरामद हुआ।जानकारी अनुसार मानेगांव स्थित फनिंगो एडवेंचर पार्क में कल शाम लगभग 7 बजे पार्क में तैनात गार्ड अजय पटेल निवासी सगड़ा, तिलवारा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी ड्यूटी पर था, तभी अचानक पार्क के एक हिस्से में आग की लपटें दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पार्क का कीमती सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही बरगी पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
सर्चिंग के दौरान मिला कंकाल, पहचान बनी चुनौती
देर रात जब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, तब पुलिस की टीम ने पार्क परिसर के भीतर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। जब टीम गेमिंग जोन वाले हिस्से में पहुंची, तो वहां के हालात देखकर सबके होश उड़ गए। मलबे के बीच एक व्यक्ति का शव मिला, जो भीषण आग के कारण पूरी तरह जलकर कंकाल में तब्दील हो चुका था।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक कौन है फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम और डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

Next Post

आरसीबी डील बताई गई बात से कहीं ज्यादा बड़ी है: ललित मोदी

Thu Mar 26 , 2026
बेंगलुरु, 26 मार्च (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ब्लॉकबस्टर सेल के बारे में आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने गुरुवार को कहा कि यह डील बताई गई बात से कहीं ज़्यादा बड़ी और महंगी है। हालांकि 1.78 बिलियन डॉलर के हेडलाइन आंकड़े पर चर्चा हो रही है, लेकिन […]

You May Like