24 घंटे में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, पिता की हत्या में बेटा ही निकला कातिल

रायगढ़, 04 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की घरघोड़ा पुलिस ने रायकेरा में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा मात्र 24 घंटे के भीतर कर दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक हत्या का कारण एनटीपीसी मुआवजा राशि के बंटवारे को लेकर चल रहा पुराना विवाद रहा है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कत्ल की इस गुत्थी को सुलझाने में सफलता हासिल की।

Next Post

31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ होगा नक्सलमुक्त : शाह

Sat Oct 4 , 2025
जगदलपुर, 04 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नक्सलवाद को समाप्त करने की समय-सीमा दोहराते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2026 तक बस्तर नक्सल मुक्त हो और विकास की लड़ाई में पीछे रह गए इलाके अब आगे बढ़ें। श्री शाह ने […]

You May Like

मनोरंजन