इंदौर नाका से शहीद कॉलोनी तक अव्यवस्थित चैंबरों का अंबार, राहगीरों को लग रही ठोकरें

ब्यावरा:नगर मेें कई मुख्य मार्गो एवं सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद चेम्बर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर वाहन चालकों, राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए है. इनसे हर समय जोखिम बना होकर आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है.गौरतलब है कि आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर चेम्बर काफी टूटफूट चुके है, चद्दर उखडक़र ऊपर की और आने से राहगीरों को ठोकरे लग रही है.

आये दिन दुपहिया वाहन दुर्घटना दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है. इंदौर नाका से पुराना तहसील परिसर जाने वाले मार्ग पर मौजूद चेम्बर काफी खतरनाक अवस्था में है जो कि क्षतिग्रस्त होकर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है. इसी प्रकार पुराना बस स्टेण्ड से शहीद कॉलोनी जाने वाले रास्ते, सुदामा नगर, राजगढ़ रोड से विवेक टॉकीज जाने वाले रास्ते पर अव्यवस्थित चेम्बर है जो कि दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे है.
यात्रियों को होती है परेशानी
स्थानीय बस स्टेण्ड परिसर में प्रवेश करते समय एक चेम्बर है वह भी काफी जोखिम भरा है. इससे ठोकर लगने का डर रहता है. चेम्बर के बस स्टेण्ड परिसर में होने से हर समय यहां बड़ी संख्या में यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है. चेम्बर के यहां से ही बसों एवं ऑटो व अन्य वाहनों की आवाजाही रहती है. ऐसे में अव्यवस्थित चेम्बर के कारण दुर्घटना का डर बना रहता है.

Next Post

छतरपुर जिला अस्पताल में अंधेरा: घंटों बिजली गुल, ब्लड बैंक में तड़पते रहे मरीज

Sun Mar 22 , 2026
छतरपुर: छतरपुर के जिला अस्पताल में रविवार को मानवता और प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते अस्पताल की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही, जिससे पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई। सबसे हृदय विदारक स्थिति ब्लड बैंक में देखने को मिली, जहाँ बिजली न […]

You May Like